मिशन शक्ति ःनारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के तहत नारी को उसका पूरा अधिकार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध...मंजू लता नोडल अधिकारी सिद्धार्थनगर।

महिलाएं अबला नहीं अब सबला हैं- पुलिस अधीक्षक


         बांसी।मिशन शक्ति- नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन बनाने हेतु शनिवार को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना कोतवाली बांसी में महिला हेल्पडेक्स के तत्वाधान में नोडल अधिकारी मंजू लता पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी बांसी जग प्रवेश क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार तिवारी सहित बांसी कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह व कोतवाली के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क् क्षेत्र के न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा श्रेया द्विवेदी, शौर्या द्विवेदी, रितिका ,शर्मीली सहित दर्जन भर से अधिक छात्राओं  ने गीत के माध्यम से महिलाओं को स्वावलंबन और महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखें ।कार्यक्रम में सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओ एवं पुरूषो के उपस्थिति में शक्ति मिशन के तहत आदेश के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभ आरम्भ किया गया । जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु  सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध जानकारी दी गयी ।


लोक अभियोजन अधिकारी रमाकांत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए कहा की, सर्दिय नवरात्र के प्रथम दिन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को अबला से सबला बनाने हेतु इस योजना के तहत नारी की समस्याओं को खत्म किया जायेगा और उन्हें अपने अधिकारों के तहत जागरूक किया जायेगा।


क्षेत्राधिकार राजेश तिवारी ने  बताया की जो ये जो जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है उसमें महिलाएं या बच्चियां अपनी समस्याओं को खुलकर अपने माता पिता को बताये  अथवा पुलिस को सुचित करें जिसमें उनका नाम और पता गोपनीय रखा जायेगा।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जग प्रवेश उपजिलाधिकारी बांसी ने आये हुए सभी अधिकारियों व महिलाओं व बच्चियों तथा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नारी सुरक्षा व स्वालम्बन हेतु चलाये जा रहे कार्यक्रम से महिलाओं को काफी बल मिलेगा और व अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगी


पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने प्रदेश सरकार के इस मिशन के विषय में जानकारी देते हुए बताया की इस कार्यक्रम से नारी की सुरक्षा व जागरूकता में महिलाएं व बच्चिंया अपने अधिकारों को जानेंगी ये मिशन एक आंदोलन है इसमें पुलिस ,नागरिक व सभी शामिल होकर अपनी बच्चियों को शिक्षित करें लड़का व लड़की में भेदभाव ना करे मैं यहा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं


नोडल अधिकारी मंजू लता ने अपने वक्तव्य में बताया की हम उस देश का वासी हैं जहां नारी की पूजा देवी के रूप में की जाती है ,हम हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है हमारा भारतीय समाज काफी संस्कारित है मगर फिर भी महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं दिया जाता है इसमें सुधार लाये और नारी का सम्मान करे व उन्हें स्वालंबी बनायें


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,