नम आँखों से गाजे बाजे के साथ भक्तों ने माता रानी को दी विदाई

सुरक्षा के साये में रोहिणी बांध में हुआ मूर्ति विसर्जन


* विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण, भंडारा एवं पानी की श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था


* दशहरे में लोगों ने किया रावण दहन, एक दूसरे को दी बधाई




ललितपुर।
नवरात्रि पर्व के समाप्ति के साथ माता रानी को भक्तों ने नम आँखों से ढोलक की थाप में गाते झूमते हुए रोहिणी बांध पहुंचकर विसर्जित किया। सुरक्षा व्यवस्था के साये में भक्तों ने माता रानी  को एक ओर जहां विसर्जित किया गया वहीं दशहरा पर्व पर रावण का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरे पर्व की गले मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी एवं लोगों ने एक दूसरे को परंपरागत तरीके से पान खिलाया।
श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण, भंडारा एवं पानी आदि की व्यवस्था की।


उल्लेखनीय है कि नवरात्रि पर्व पर में पूरे नौ दिनों तक शहर से लेकर गांव एवं कस्बों तक भक्तिमय माहौल रहा। भक्ति के रंग में रंगे भक्तों के लिये मातारानी का दरबार सबसे अधिक प्यारा लगा, यही वजह थी कि भक्तगण हर काम को छोड़कर पूरा समय माता रानी के दरबार मे दिया। दशहरे के दिन माता रानी की नम आंखों के साथ विदाई देकर दशहरे पर्व पर रावण दहन कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। रोहिणी बांध पर मूर्ति विसर्जन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मूर्ति विसर्जन स्थल पहुँचकर उपजिलाधिकारी मड़ावरा, तहसीलदार मड़ावरा ने वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
प्रभारी निरीक्षक मड़ावरा कृष्ण बीर सिंह, एसआई अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ रोहणी बांध मूर्ति विसर्जन स्थल पर तैनात रहे। उन्होंने बीच-बीच मे कस्बे में भ्रमण कर विसर्जन को आने वाली मूर्तियों का भी जायजा लिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,