पं0 दीनदयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजना से जनपद झांसी में 29 हे0 सिंचन क्षमता का हुआ सृजन 4637 किसान लाभान्वित

लहचूरा बांध परियोजना से जनपद महोबा में 319.10 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन, 13500 किसान लाभान्वित
28 अक्टूबर 2020 लखनऊ
सिंचाई एवं जलसंसाधन विभाग के अन्तर्गत पं0 दीनदयाल उपाध्याय पथरई बांध परियोजना से जनपद झांसी में 29 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है, जिससे 4637 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। 
 सिंचाई विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परियोजना वर्ष 1982-83 में प्रारम्भ हुई थी और इसकी मूल लागत 3.21 करोड़ रूपये थी मौजूदा सरकार के प्रयासों तथा पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप इस परियोजना को वर्ष 2018 में पूरा कराया गया और इस पर 79.83 करोड़ वास्तविक लागत आयी है।
इसी प्रकार लहचूरा बांध परियोजना से जनपद महोबा में 319.10 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है और 13500 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। यह परियोजना वर्ष 2016-17 में शुरू की गयी थी। इस परियोजना की मूल लागत 19.30 करोड़ रूपये थी। इसे वर्ष 2018 में पूरा कराया गया है और इसकी वास्तविक लागत 19.30 करोड़ रूपये आयी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,