पटाखे ना जलाने की अपील

सर्वप्रथम उत्सव उत्साह और आनंद के महीने के साथ शरद ऋतु की बहुत-बहुत शुभकामनाएं| आप सभी को पता है चंद दिनों में 5 दिन का दीपावली उत्सव आ रहा है जो हमें धन से पूर्ण और मंगलकारी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण होता है, परंतु हम मनुष्य लोग अपने ऊपर अगर थोड़ा सा संयम बनाए तो हमें इस शरद ऋतु में लाभ मिलेगा|
समस्त अखबार शहर की प्रदूषण जलवायु आबोहवा को लेकर पूरे के पूरे पेज काले कर रहा है| कोविड-19 के चलते तो शहर के संजीदा और संवेदनशील लोग जिसमें डॉक्टर मीडिया कर्मी व पर्यावरण प्रेमी ना केवल चिंतित हैं बल्कि दुखी हैं उनके शहर वासियों की क्या दुर्दशा होगी| आज प्रदूषण के चलते शहर में एलर्जी , ह्रदय रोग अन्य तमाम बीमारी से पीड़ित लोगों के साथ सामान्य लोगों को भी आंख ,नाक में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| जिस तरीके से इम्यूनिटी  अगर अच्छी होगी तो हम कोविड-19 के वायरस से लड़ पायेगें| उसके लिए खान पीन के साथ शुद्ध वातावरण का भी बहुत बड़ा रोल है अतः हमारी संस्था लोक स्वर सभी सदस्यों के साथ संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता प्रशासन के साथ आगरा वासियों से निवेदन करना चाहते हैं कि कृपया इस दिवाली पर पहले तो पटाखे क्रैकर्स ना जलाएं फिर भी आप उत्सव के उत्साह में पटाखे छोड़ना चाहते हैं तो आप से विनम्र निवेदन है कि ऐसे पटाखे कतई ना जलाएं जोकि प्रदूषण ज्यादा फैलाने वाले है |साथ ही चाइनीस पटाखे बिल्कुल ही ना जलाएं| कारण है कि उनसे प्रदूषण के साथ दुर्घटना होने का भी अंदेशा हमेशा बना रहता है| अक्सर वह चीन की तरह ही धोखा दे जाती है और हमारे अपने लोगों को अस्पताल जाना पड़ता है| संस्था का निवेदन है प्रशासन से की संभव हो तो इसको ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करके पटाखे ना जलाने की अपील करेंगे | जनता आपकी बात कोविड-19 से लेकर आज तक मानती आ रही है वैसे ही मानेगी और शहर जो है स्वस्थ वातावरण में उत्साह से उत्सव मना सकेगा|  


        


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,