पूर्वमंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ गोण्डा जिला चिकित्सालय में भर्ती तेजाब पीड़िता दलित बच्चियों का हालचाल जाना

लखनऊ                दिनांकः14.10.2020
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्वमंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह ने पार्टी के नेताओं के साथ गोण्डा जिला चिकित्सालय में भर्ती तेजाब पीड़िता दलित बच्चियों का हालचाल जाना और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की तरफ से उनके पिता घुरई प्रसाद को चिकित्सा हेतु एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
     स्मरणीय है गोण्डा के परसपुर थाना क्षेत्र के पसका ग्राम निवासी श्री घुरई प्रसाद की घर में सो रही तीन बेटियों-खुशबू 17वर्ष, कोमल 12वर्ष तथा आंचल 08वर्ष पर तेजाब फेंका गया था। जिससे वे बुरी तरह झुलस गई। उनका उपचार गोण्डा जिला अस्पताल में हो रहा है।
      पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह तथा पूर्व मंत्री श्री योगेश प्रताप सिंह के साथ सर्वश्री पप्पू यादव जिलाध्यक्ष, राजेश्वरी प्रसाद चौधरी पार्टी उपाध्यक्ष, जिला महासचिव राजेश दीक्षित, देवेन्द्र सिंह, बलराज सिंह, मंगली प्रसाद, संजय साहू, सिद्धार्थ सिंह, कुलदीप, सोमनाथ तिवारी, हरीराम आदि कई पदाधिकारी नेता तेजाब पीड़िता और उनके परिवार से मिले।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,