प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 10 से 16 अक्टूबर, 2020 तक चलाया जा रहा है विशेष सफाई अभियान

लखनऊ 13 अक्टूबर, 2020
आगामी त्यौहारों, कोविड 19 महामारी, अन्य वेक्टर जनित संक्रामक रोगों  के दृष्टिगत प्रदेश के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दिनांक 10.10.2020 से 16.10.2020 तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष सफाई अभियान के दौरान दिनांक 10.10.2020 से 13.10.2020 तक प्रदेश के नगरीय निकाय द्वारा विभिन्न कार्यवाही की जा रही है।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष सफाई अभियान के अन्तर्गत 10 अक्टूबर से 13 अक्टूबर, 2020 तक प्रदेश के नगर निगमों में कुल 1,14,461 कार्मिकों (कार्य दिवस के आधार पर) को लगाते हुये कुल 12,505 वाहनों (स्थल से कूड़ा निस्तारण संयत्र/डम्पिंग ग्राउण्ड तक लगाये गये राउण्ड के आधार पर) के माध्यम से कुल 3,058 कार्य स्थलों को गार्वेज मुक्त कराया गया है। इसके दौरान कुल 17,729 मीट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का संग्रहण कर उनका निस्तारण डम्पिंग ग्राउण्ड पर किया गया है। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में कुल 1,58,246 कार्मिकों (कार्य दिवस के आधार पर) को लगाते हुये कुल 15,879 वाहनों (स्थल से कूड़ा निस्तारण संयत्र/डम्पिंग ग्राउण्ड तक लगाये गये राउण्ड के आधार पर) के माध्यम से कुल 11,857 कार्य स्थलों को गार्वेज मुक्त कराया गया है। इसके दौरान कुल 17,567 मिट्रिक टन ठोस अपशिष्ट का संग्रहण कर उनका निस्तारण डम्पिंग ग्राउण्ड पर किया गया है।
इस अवधि में प्रदेश के नगर निगमों में कुल 2,253 वार्डों को एण्टी लार्वा छिड़काव से संतृप्त किया गया है, कुल 1,101 वार्डो में फॅागिंग करायी गयी है। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में कुल 18,337 वार्डों को एण्टी लार्वा छिड़काव से संतृप्त किया गया है, कुल 16,876 वार्डो में फॅागिंग करायी गयी है। इस अवधि में निगम के निवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु कुल 1,230 खराब हैण्डपम्प रिबोर कर ठीक कराये गये हैण्डपम्प/पाइप पेयजल की मरम्मत करायी गयी है। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में कुल 7,250 खराब हैण्डपम्प रिबोर कर ठीक कराये गये एवं हैण्डपम्प तथा पाइप पेयजल की मरम्मत करायी गयी है। इस अवधि में नगर निगमों में विशेष सफाई अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये कुल 484 स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाये गये है तथा नगर निगमों के अतिरिक्त अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में विशेष सफाई अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये कुल 2337 स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाये गये है।
इस अवधि में प्रदेश के नगर निगमों में कुल 910 स्थलों को गढ्ढा मुक्त कराया गया। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में कुल 4,118 स्थलों को गढ्ढा मुक्त कराया गया। इस अवधि में नगर निगमों में मास्क न पहनने, गंदगी फैलाने एवं सार्वजनिक स्थल पर थूकने आदि के संबंध में कुल 890 व्यक्तियों की चालान की गयी है तथा उनसे कुल रू0 94,143 की धनराशि वसूल की गयी है। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में कुल 16,886 व्यक्तियों की चालान की गयी है तथा उनसे कुल रू0 6,36,780 की धनराशि वसूल की गयी है। इस अवधि में नगर निगमों में कुल 64,429 लीटर रसायन के द्वारा कुल 18,180 स्थलों को विसंक्रमण किया गया है। अन्य निकायों (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) में 1,61,435 लीटर रसायन के द्वारा कुल 10,069 स्थलों को विसंक्रमण किया गया है


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,