प्रदेश में 15,977 कन्टेनमेंट जोन हैं जिनमें लगातार गिरावट हो रही है - नवनीत सहगल


लखनऊ: 04 अक्टूबर, 2020
       उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में कोविड पाॅजीटिव के एक्टिर केस कम होने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बचाव और उपचार की बेहतर व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 की रिकवरी दर में वृद्धि के लिए तेजी से प्रयास किए जाएं। उन्होंनेे कहा कि मुख्यमंत्री जी ने और अधिक सावधानी बरतने एवं संक्रमण की चेन को तोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि कोविड-19 के अधिक मामलों वाले जनपदों में विशेष ध्यान दिया जाए। प्रतिदिन 100 से अधिक मामले वाले जनपदों में जियोग्राफिकल मैपिंग कराकर क्लस्टर की पहचान की जाए। दूसरे चरण में 50 से अधिक मामले वाले जनपदों में यह व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा है कि कन्टेनमेंट जोन में होम टू होम आवश्यक वस्तुओं के सप्लाई की व्यवस्था की जाए।
श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने जनपद लखनऊ और कानपुर नगर के नोडल अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी तेजी से कार्यवाही जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि आर्थिक गतिविधियों को पटरी पर लाने के लिए निरन्तर समीक्षा व अनुश्रवण किया जा रहा है। लघु, सूक्ष्म, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8.18 लाख इकाईयां क्रियाशील हैं जिसमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि आत्मनिर्भर उ0प्र0 रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में 14 मई से अब तक 4.18 लाख नई एमएसएमई इकाईयों को रूपये 14.59 करोड़़ का ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 4.33 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रूपये 10.536 करोड़ के ऋण स्वीकृत कर वितरित किये गये हैं।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में 15,977 कन्टेनमेंट जोन हैं जिनमें लगातार गिरावट हो रही है। उन्होंने बताया कि गृह विभाग द्वारा माॅस्क न लगाने पर कार्यवाही की जा रही है। लोगों को संक्रमण से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा संक्रमण से बचने के प्रोटोकालों का पालन कराया जा रहा है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में अब तक का सर्वाधिक कुल 1,59,128 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,07,39,169 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटंे में कोरोना सेे संक्रमित 3,930 नये मामले आये हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 5,226 व्यक्ति उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये हैं। अब तक कुल 3,62,052 लोग पूर्णतया उपचारित होकर डिस्चार्ज किये गये। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत अब बढ़कर 87.35 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 46,385 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 21,648 लोग हैं। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 3,486 लोग ईलाज करा रहे हैं। उन्होेंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से पिछले 24 घन्टे में 2248 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया है। अब तक 1,17,297 लोग ई-संजीवनी पोर्टल द्वारा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,30,570 क्षेत्रों में 4,00,350 सर्विलांस टीमों के माध्यम से 2,60,59,992 घरों के 12,90,63,390 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि नाॅन कोविड केस का भी सरकारी अस्पतालों में माॅनीटरिंग की जा रही है। इसके अन्तर्गत पिछले साल 01 सितम्बर से 03 अक्टूबर के मध्य 23,298 मेजर सर्जरी हुई, जबकि इसी दौरान इस साल 16,827 मेजर सर्जरी हुई है। प्रदेश में पूल टेस्ट के अन्तर्गत कल 3213 पूल की जांच की गयी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,