प्रख्यात डायरेक्टर मणिरत्नम और संगीतकार ए. आर. रहमान जारी करेंगे अमेज़न ओरिजिनल तमिल फिल्म पुथम पुधै कालै का ट्रेलर

अमेज़न प्राइम विडियो की पहली भारतीय संकलन फिल्म, पुथम पुधै कालै के निर्माण में एक साथ शामिल हैं तमिल सिनेमा के पाँच सबसे प्रतिष्ठित डायरेक्टर सुधा कोंगरा, गौतम मेननसुहासिनी मणिरत्नम, राजीव मेनन और कार्तिक सुब्बाराज।


पुथम पुधै कालै का प्रीमियर 200 से ज्यादा देशों व क्षेत्रों में 16 अक्टूबर को होगा


अमेज़न प्राइम लेटेस्ट व एक्सक्लुसिव मूवीज़, टीवी शो, स्टैंड-अप कॉमेडी और अमेज़न


ओरिजिनल्स की अनलिमिटेड स्ट्रीमिंग, अमेज़न प्राइम म्यूजिक के जरिये ऐड-फ्री म्यूजिकभारत


में प्रोडक्ट के सबसे बड़े सेलेक्शन की मुफ्त व तेज डिलीवरी, टॉप-डील तक त्वरित पहुंच, प्राइम


रीडिंग के साथ अनलिमिटेड रीडिंग और प्राइम गेमिंग के सहित मोबाइल गेमिंग के साथ अमेज़न


प्राइम की अविश्वसनीय पेशकश। यह सब केवल 129 रुपये प्रति माह पर उपलब्ध


 


मुंबई, 5 अक्टूबर, 2020 – पाँच लघु कहानियों से संकलित अमेज़न ओरिजिनल तमिल फिल्म पुथम पुधै कालै, जिसके ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार था, उसे पेश करने जा रहे हैं मशहूर फिल्म निर्देशक मणिरत्नम और सुरों के सरताज ए. आर. रहमान। हर फिल्म प्यार, नई शुरुआत, दूसरा मौका और उम्मीद की एक किरण की विशिष्ट थीम पर केन्द्रित है, जिसे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के समय में तैयार और फिल्माया गया है। कहानियों का यह संकलन तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्मकारों को एक साथ लाया है। इसमें शामिल हैं सुहासिनी मणिरत्नम, सुधा कोंगरा, गौतम मेनन और कार्तिक सुब्बाराज। इन पाँच दिग्गजों द्वारा एक अलग कथानक, किरदार और नजरिये के साथ पेश की जाने वाली पाँचों कहानी बेशक अलग-अलग होंगी, लेकिन वे सब एक नई शुरुआत की साझा थीम से निरंतरता में जुड़ी होंगी।


 इन लघु फिल्मों में शामिल हैं : 


1)      सुधा कोंगरा  (सूरारै पोट्टरु)  द्वारा निर्देशित इलामै इधो इधो जिसमें जयराम (उत्तमा विलेन), कालीदास जयराम (पूमाराम) और उर्वशी (सूरारै पोट्टरु), कल्याणी प्रियदर्शन (हीरो) के किरदार हैं.


 


2)     गौतम वासुदेव मेनन (येंनै अरिंधाल)  द्वारा निर्देशित अवारुम नानुम/अवालुम नानुम  में  एम. एस. भास्कर (शिवाजी : द बॉस) और  ऋतु वर्मा (पेल्ली चूपुलु)  का अभिनय है।


 


3)     सुहासिनी मणिरत्नम (सिंधु भैरवी) द्वारा निर्देशित और अभिनीत कॉफी, एनीवन? के अन्य किरदारों में अनु हसन (इंदिरा), श्रुति हासन (ट्रेडस्टोन) शामिल हैं।


 


4)     राजीव मेनन (कंडूकोंडेन कंडूकोंडेन) द्वारा निर्देशित रियूनियन में  आंद्रेया (वडा चेन्नै), लीला सैमसन ( ओके कणमणि) और सिक्खिल गुरुचरण बतौर मुख्य कलाकार हैं। 


 


5)     कार्तिक सुब्बाराज (पेट्टा) द्वारा निर्देशित मिरैकल में  बॉबी सिम्हा (पेट्टा), मुथु कुमार  (पट्टास)  मुख्य किरदारों में हैं।


 


आज रिलीज़ हो रहे मन को आनंदित करने वाले इस ट्रेलर को देखना नहीं भूलें। और हां, ध्यान रहे, 16 अक्टूबर, 2020 को केवल अमेज़न प्राइम वीडियो पर पुथम पुधै कालै का विश्वव्यापी प्रीमियर होगा। अपने कैलेंडर पर अभी निशान बना लीजिए।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,