राजेश गन्धर्व महरौनी विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत

लोगों के विश्वास से सपा को मिलेगी मजबूती : तिलक यादव
ललितपुर। शनिवार को समाजवादी पार्टी के 227 महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह ने सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. की प्रबल संस्तुति पर तहसील मड़ावरा के रनगांव निवासी राजेश गन्धर्व को महरौनी विधानसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। राजेश गन्धर्व के उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद के प्रत्येक गांव तक सपा कार्यकर्ता पहुंच कर लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुये प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी बतायें। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास से ही समाजवादी पार्टी को प्रत्येक बूथ पर मजबूती मिलेगी। महरौनी विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि महरौनी क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को जानें और उनके निस्तारण के लिए अवगत कराते हुये कार्य करें। वहीं राजेश गन्धर्व ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही लोगों को समाजवादी पार्टी से जोडऩे का कार्य भी वृहद स्तर पर किया जायेगा।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,