राज्य सड़क निधि के तहत 83 संपर्क मार्गों के चालू कार्यों हेतु रू०43 करोड़ 83 लाख की धनराशि की गयी अवमुक्त।

लखनऊः 26 अक्टूबर 2020 


उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 83 संपर्क मार्गों के चालू  कार्यो हेतु  रू० 43 करोड़ 83 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश  उत्तर प्रदेश शासन ,लोक निर्माण अनुभाग -एक द्वारा जारी कर दिया गया है।
 इन सम्पर्कों का कार्य जनपद -बस्ती, प्रयागराज ,गोरखपुर, वाराणसी, सीतापुर, बुलंदशहर, उन्नाव ,लखनऊ ,कानपुर देहात, झांसी, देवरिया, गोंडा, सिद्धार्थनगर, अंबेडकर नगर ,मैनपुरी ,आगरा, बलिया, बदायूं ,कानपुर नगर ,रायबरेली ,अमेठी व कुशीनगर में चल रहा है ।
जारी शासनादेश में विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह अवमुक्त धनराशि का सदुपयोग 31मार्च 2021तक अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिया जाए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,