स.मं. इण्टर कॉलेज के विद्यालय प्रबन्ध समिति अध्यक्ष की ह्रदय गति रुकने से मौत

विद्यालय परिवार ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि


ललितपुर।
सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा के विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रपाल सिंह  का हृदय गति रूक जाने से उनका आकस्मिक निधन हो गया। विद्यालय प्रांगण में मृत आत्मा की शान्ति हेतु शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में सरस्वती मंदिर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य  रामसजीवन प्रजापति, सहायक अध्यापक संतोष कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार नामदेव, भवानी शंकर, हरिशरण चौरसिया, शिक्षणेत्तर  कर्मचारी चुन्नी कुशवाहा, हरिराम, ऊदल, धर्म सिंह, शंकर अंशकालिक शिक्षक, राहुल झा, लिपिक खिलावन सिंह ( सेवानिवृत्त), त्रिलोक सिंह, पवन सिंह, प्रताप सिंह, वीरन भरतेले, घूमन सिंह, यशवंत, रामपाल, प्रेम कुमार, कीरत सिंह, ध्रुव विश्वकर्मा, कुंदन एवं अन्य लोगों ने  शामिल होकर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की तथा परिवार को  इस दुख को सहने की सहन शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,