समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल चार अक्टूबर 2020 को जनपद हाथरस के बूलगढ़ी गांव थाना चंदपा जाकर पीड़िता के परिवार से मिलकर घटना की जांच करेगा

लखनऊ      दिनांकः03.10.2020
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल चार अक्टूबर 2020 को जनपद हाथरस के बूलगढ़ी गांव थाना चंदपा जाकर पीड़िता के परिवार से मिलकर घटना की जांच करेगा और संतप्त परिवार को सांत्वना देगा।
    प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल के साथ प्रतिनिधिमण्डल के सदस्य है सर्वश्री रामजी लाल सुमन पूर्व केन्द्रीय मंत्री, धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, अक्षय यादव पूर्व सांसद, जुगुल किशोर बाल्मीकि पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग उ0प्र0, अतुल प्रधान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छात्र सभा, जसवंत यादव सदस्य विधान परिषद, संजय लाठर सदस्य विधान परिषद, उदयवीर सिंह सदस्य विधान परिषद, डाॅ0 राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी तथा रामगोपाल बघेल जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,