समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उप चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

लखनऊ 


 समाजवादी पार्टी ने विधानसभा उप चुनावों के लिए अपने स्टार प्रचारकों की जारी की सूची 



जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सेक्शन 77 के प्राविधानों के अंतर्गत प्रदेश में होने वाले 07 विधानसभा उपचुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची आज घोषित कर दी गई। 
सपा  के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव के हस्ताक्षरों से जारी प्रचारकों की सूची में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  किरनमय नन्दा और राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां एवं  इन्द्रजीत सरोज, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा  रामगोविन्द चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष  नरेश उत्तम पटेल के नाम प्रमुख हैं।


समाजवादी पार्टी के प्रचारकों में  माता प्रसाद पाण्डेय पूर्व विधानसभाध्यक्ष, धर्मेन्द्र यादव पूर्व सांसद, महबूब अली, शैलेन्द्र यादव ललई, संजय गर्ग, जगदीश सोनकर एवं इकबाल महमूद विधायकगण, शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर, रामआसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्रीगण, जावेद अली खां सांसद राज्यसभा, राज नारायन बिन्द पूर्व विधायक सहित सर्वश्री रामसुन्दर दास निषाद, सुनील यादव, श्रीमती लीलावती कुशवाहा, डाॅ0 राजपाल कश्यप सभी सदस्य विधान परिषद तथा श्यामलाल पाल एवं जुगल किशोर बाल्मीकि पूर्व प्रदेश सचिव के नाम भी शामिल हैं।


समाजवादी पार्टी के युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों में  अरविन्द गिरि समाजवादी युवजन सभा, दिग्विजय सिंह देव समाजवादी छात्र सभा, अनीस राजा यूथ ब्रिगेड तथा डाॅ0 राम करन निर्मल समाजवादी लोहिया वाहिनी को भी विधानसभा उपचुनाव के क्षेत्रों में प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,