साउथ फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल।


दिल्ली 


साउथ फिल्मों की अभिनेत्री खुशबू सुंदर कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई शामिल।2014 में डीएमके छोड़कर खुशबू कांग्रेस में शामिल हुई  , 2010 से लेकर जून 2014 तक डीएमके में रही थीं। खुशबू की लोकप्रियता ही थी कि साल 2010 में उन्हें खुद डीएमके चीफ करुणानिधि पार्टी में लेकर आए थे। उसके बाद से वो इसी पार्टी के साथ जुड़कर राजनीति कर रही थीं। 


खुशबू सुंदर  का असली नाम नखत खान है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। वो इस समय 50 साल की है। साल 2000 में उनकी शादी हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उनके पति का नाम सुंदर सी है। उनका फिल्मी कैरियर बाल कलाकार के तौर पर शुरू हुआ था। बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू करने वाली खुशबू दिनों-दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गईं। खुशबू की पहली हिंदी फिल्म ‘द बर्निंग ट्रेन’ थी। 


खुशबू सुंदर का परिवार मूलतः सिरोज मध्य प्रदेश का है। जिनेन्द्र जैन की फिल्म जानू से अभिनेत्री का कैरियर शुरू करने के बाद वह 1986 में तमिल फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वह लगभग 200 फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। यहां भी उनको कई पुरस्कार मिले। तमिल फिल्मों में उन्होंने अपना एक अलग स्थान बनाया। प्रशंसकों की ओर से खुशबू का यह मंदिर तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में बनवाया गया है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,