उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया


बिसवां सीतापुर।मुख्य सचिव  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओ व बालिकाओ की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान संचालित किए जाने के पर नगर पालिका परिषद बिसवां जनपद सीतापुर द्वारा कोविड 19  के दृष्टिगत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला सफाई कर्मियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगरपालिका परिषद बिसवां में शनिवार को अधिशासी अधिकारी डॉ देवेन्द्र श्रीवास्तव तथा सफाई निरीक्षक विशाल शुक्ला ने नगरपालिका के महिला सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार नगरपालिका की महिला सफाई कर्मियों द्वारा कड़ी मेहनत, परिश्रम के साथ कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने में पूर्ण सहयोग करने के लिए दिया गया। अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि यह पुरस्कार नगरपालिका की महिला सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए दिया गया है। महिला सफाई कर्मी पूरी ईमानदारी से सफाई कार्य में लगी हुई हैं। कस्बे के सभी वार्डों को स्वच्छ और साफ करने में इन का सबसे बड़ा योगदान है। आने वाले समय में नगरपालिका को सफाई के मामले में जनपद सीतापुर में बिसवां को सबसे बेहतर नगरपालिका बनाने का बीड़ा इन सफाई कर्मियों ने उठाया है। भविष्य में  पुन: महिला सफाई कर्मियों को उनके अच्छे कार्य हेतु पुरस्कार वितरण किया जाएगा। पुरस्कार पाने के बाद महिला सफाई कर्मियों ने संकल्प लिया कि हम अपने नगरपालिका परिषद को सदैव अपने घर से अधिक स्वच्छ रखने का प्रयास करेंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,