विजयादशमी (दशहरा) पावन पर्व के अवसर पर श्री रमापति शास्त्री,श्री मुकुट बिहारी वर्मा ,श्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

 


लखनऊ: दिनांक: 24.10.2020


उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री श्री मुकुट बिहारी वर्मा,पंचायतीराज मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने विजयादशमी (दशहरा) पावन पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इन मंत्रीगण ने प्रदेश की जनता के नाम जारी अपने संदेश में कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। नैतिक, मानवीय और सामाजिक मूल्यों के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सन्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा प्रदान करता है। विजयादशमी का पर्व हमें आशा, उत्साह और ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश देता है। इन मन्त्री गणो ने कहा कि विजयादशमी (दशहरा) के दिन भगवान श्रीराम ने रावण का संहार किया था। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परम्परागत श्रद्धाभाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति, परोपकार और लोक कल्याण हेतु समर्पित थे। 
विजयादशमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने आतंक, अन्याय एवं अधर्म के पर्याय रावण पर विजय प्राप्त की थी। विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव है। नवरात्रि के नौ दिन जगदम्बा की उपासना करके भक्तों में शक्ति का संचार होता है। भगवान राम के समय से यह दिन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 
इन मंत्रीगणो ने कहा कि विजयादशमी (दशहरा) पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करते हुये आपसी भाई-चारे के साथ मनाया जाये।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,