वृद्धजन आश्रम में नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे- डीएम कौशांबी


कौशाम्बी
****
डीएम अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज 21 अक्टूबर को कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में वृद्धजन आश्रम के सुचारू रूप से संचालन हेतु गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।


बैठक में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण योजना के अंतर्गत पात्र वृद्धजन को वृद्धा आश्रम निवास हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने,वृद्धजनों के स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के निराकरण तथा प्रत्येक ग्राम में वृद्धजन का पंजीकरण तथा उनकी आम समस्याओं एवं शारीरिक कष्टों के निवारण हेतु जनसंपर्क किए जाने हेतु वृद्धजनों की सूची संरक्षित करते हुए सरकारी चिकित्सालयो में वृद्ध जनों को लाइन नहीं लगाने  हेतु व्यवस्था करने तथा वृद्धा आश्रम में समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण तथा उपचार किए जाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया.


बैठक में डीएम ने सीएमओ कौशांबी डॉ पीएन चतुर्वेदी को वृद्धजन आश्रम में प्रत्येक सप्ताह चिकित्सकों को भेजकर वृद्धजनों को स्वास्थ परीक्षण एवं उपचार कराए जाने का निर्देश दिया है. 


डीएम ने संचालित वृद्ध जन आश्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया ताकि लोगों को उसके बारे में जानकारी हो सके तथा वृद्ध आश्रम में आकर सुविधा पूर्ण ढंग से रह सके।


डीएम कौशाम्बी ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसे वृद्ध जनों को चिन्हित करने तथा उनको वृद्ध जन आश्रम में रहने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा.


इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजय कुमार, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, सभी उप जिलाधिकारी ,वृद्ध जन आश्रम के संरक्षक आलोक राय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,