आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.96 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,925 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है

लखनऊ: 11 नवम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश के अधिकतर जनपदों में कोविड संक्रमण कम हो रहा है। दिल्ली से लगे सीमावर्ती जनपदों में कोरोना संक्रमण के केस न बढ़े इसलिए वहां पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हांेने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा लोगों से अपील की गयी हैं कि माॅस्क पहने, हाथ धोते रहे तथा भीड़-भाड़ वाले जगहों पर समाजिक दूरी बनाकर रखे। राज्य सरकार द्वारा कोरोना के संक्रमण के कम होने के बावजूद भी प्रदेश में कोरोना की टेस्टिंग घटाई नहीं गयी है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख की टेस्टिंग प्रतिदिन की जा रही है। प्रदेश में 8170 हाॅटस्पाॅट जोन तथा 8656 कन्टेमेंट जोन में भी कमी आई है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, इस बार विशेष प्रयास किया जा रहा है। इस बार कोविड-19 के चलते स्थानीय दीप प्रज्जवल के साथ-साथ डिजिटल दीपोत्सव मनाया जायेगा।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश में लगभग सभी सूक्ष्म, लघु एवं वृहद श्रेणी के उद्योग क्रियाशील है। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तथा आर्थिक गतिविधियां को और बढ़ाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन से नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयां खुल रही है। इन इकाइयों को बैंकों के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में अद्यतन 4.37 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,847 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.96 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,925 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है। मा0 मुख्यमंत्री जी ने आज समीक्षा बैठक में  यह निर्देश दिया है कि प्रत्येक जनपद में सभी बैकों से समन्वय करके शाखावार लक्ष्य निर्धारित कर पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत ऋण उपलब्ध कराया जाए। अनुसूचित जाति/जनजाति, युवाओं और महिलाओं को विशेष प्रोत्साहन देकर उन्हे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाए।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। अब तक किसानों से 97.09 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष से लगभग 02 गुना अधिक है। अब तक किसानों से 6964.43 मी0 टन मक्का की खरीद की जा चुकी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,55,020 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,65,32,078 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1848 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 22,562 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 2112 मरीज उपचारित हुए है, अब तक कुल 4,73,316 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से 63,772 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 2,930 चिकित्सीय परामर्श लिए है। अब तक कुल 2,02,433 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके है। उन्हांेने बताया कि पिछले वर्ष 01 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2019 तक 26,809 मेजर सर्जरी की गयी है, इसी अवधि में इस वर्ष 01 अक्टूबर से 11 नवम्बर, 2020 तक 25,288 मेजर सर्जरी की गयी है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में फोकस सैम्पलिंग का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज माॅल सिक्योरिटी स्टाॅफ का सैम्पलिंग की जा रही है। 12 नवम्बर को सभी इलेक्ट्रानिक शाॅप/व्हैकल शोरूम में काम करने वाले व्यक्तियों की फोकस सैम्पलिंग की जायेगी। इसके पूर्व 29 अक्टूबर से टैम्पों थ्री व्हीलर/रिक्शा, मेंहदी/ब्यूटी पार्लर, स्वीट शाॅप, रेस्टोरेंट, धार्मिक स्थलों, माॅल सिक्योरिटी स्टाॅफ, सभी इलेक्ट्रानिक शाॅप/व्हैकल शोरूम, फुटकर विक्रेता आदि, पटाका मार्केट/फल सब्जी विक्रेता, धार्मिक स्थलों, स्वीट शाॅप, फुटकर विक्रेता, पटाखा मार्केट/फल सब्जी विक्रेता, की फोकस सैम्पलिंग के माध्यम से कोविड संक्रमित लोगों की पहचान की जायेगी, जिससे उनका समय पर उपचार किया जा सके।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,