बूथों पर मतदाताओ लगी लाइन मतदान सुचारू रूप से चल रहा है






जौनपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है, शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।  चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए कुल दो हजार 166 कर्मचारियों को लगाया है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से पूरे विधानसभा क्षेत्र को छह जोन और 22 सेक्टर में बाटा गया है। सुरक्षा के लिए एक हजार 714 सुरक्षा कर्मी तैनात किया गया है इसके अलावा भारी संख्या में पीएसी बल और पैरा मिलिट्री फोर्स लगाये गये है।
यहां पर मतदाताओ की संख्या तीन लाख 65 हजार 13 है। जिसमें एक लाख 90 हजार 563 पुरूष और एक लाख 74 हजार 431 महिला मतदाता है।
मतदान के लिए 554 बुथ बनाया गया है।
यह सीट समाजवादी पार्टी का किला माना जाता है। इस सीट पर 2012 और 2017 विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी पारसनाथ यादव जीते थे। उनके निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सपा ने स्व0 पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव को मैदान में उतारा है।
उधर पहली बार कमल खिलाने के लिए भाजपा ने मनोज सिंह को टिकट दिया है। यह सीट सपा से छिनने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ दो बार यहां आकर मतदाताओ को लुभाने का प्रयास किया है ,उनके अलावा डिप्टी सीएम केशव मौर्या और डा0 दिनेश शर्मा चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया है। चार कैबिनेट मंत्री समेत कई दिग्गज नेता यहां पर डेरा डालकर चुनाव प्रचार किया है।
बसपा ने जेपी दुबे को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस ने अपने जमीनी नेता राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरू पर भरोषा करते हुए चुनावी दंगल में भेजा है।
उधर पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह निर्दल ताल ठोक रहे है। धनंजय सिंह बीजेपी के राह मे सबसे बड़े रोड़ा माने जा रहे है। हम आपको बताते चले कि धनंजय सिंह इस सीट पर 2002 में निर्दलीय विधायक चुने गये थे , 2007 चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल से विधायक चुने गये थे 

 

 




 

 



 



 



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,