बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर की सड़क निर्माण कार्य की चार परियोजनाओं हेतु 99.15 लाख रूपए स्वीकृत’

लखनऊः 19 नवम्बर 2020
उत्तर प्रदेश सरकार ने बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद सिद्धार्थनगर की सड़क निर्माण कार्य की चार परियोजनाओं हेतु स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष केंद्रांश की 99.15 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन परियोजनाओं में विकासखंड शोहरतगढ़ की तीन परियोजना तथा विकासखंड बढ़नी की एक  परियोजना है। इस संबंध में नियोजन विभाग द्वारा जरूरी आदेश जारी कर दिए गए हैं।  
जारी आदेश में कहा गया है कि अवमुक्त धनराशि उसी मद पर व्यय की जाएगी, जिसके लिए स्वीकृत की गई है और इसका उपयोग किसी अन्य प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। परियोजना पर किया जाने वाला व्यय स्वीकृत धनराशि तक ही सीमित रखा जाएगा। कार्य प्रारंभ करने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस हेतु राज्य सरकार, केंद्र सरकार अथवा किसी अन्य स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है और न ही यह कार्य किसी अन्य परियोजना/योजना के अंतर्गत अनुमोदित कार्ययोजना में सम्मिलित है।
      जारी आदेश में यह भी निर्देश दिये गये हैं कि जिलाधिकारी द्वारा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाएगा और इसके लिए कार्यदायी संस्था से प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्य को निर्धारित विशिस्टियों तथा मानकों के अनुरूप गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कार्यदायी संस्था उसके लिए उत्तरदायी होगी। पूर्ण किए गए कार्यों का नियोजन विभाग द्वारा नामित थर्ड पार्टी निरीक्षणकर्ता टीम द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। अवमुक्त धनराशि का पूर्ण उपयोग समयबद्ध ढंग से विलंबतम 30 दिसंबर 2020 तक कर लिया जाएगा। धनराशि के सापेक्ष एवं कार्य की भौतिक प्रगति का विवरण प्रत्येक माह की 07 तारीख तक नियोजन विभाग को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,