बुन्देली लोक संस्कृति विशेषज्ञ वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेंद्र अग्निहोत्री बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से सम्मानित


ललितपुर। जनपद के निवासी  लोक संस्कृति विशेषज्ञ वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेंद्र अग्निहोत्री को लखनऊ में भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं सर्वधन हेतु संकल्पित अनुरागिनी संस्था के तत्वाधान में  आयोजित बुंदेलखंड महोत्सव में  संस्था द्वारा लोक संस्कृति एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के करकमलों से बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से सम्मानित कराया गया। विगत 25 वर्षों से श्री सुरेंद्र अग्निहोत्री  राजधानी में पत्रकारिता कर रहे है। गौरतलब है कि बुंदेलखंड की लोक संस्कृति कला एवं साहित्य के संरक्षण के लिए "अनुरागिनी' संस्था विगत अनेक वर्षों से कार्य कर रही है और इसी  कड़ी में राजधानी लखनऊ में बुंदेलखंड महोत्सव के तहत संगोष्ठी तथा सास्कृतिक आयोजन किया गया था। संस्था के अध्यक्ष डा. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि बुंदेलखंड के  सांस्कृतिक तथा आर्थिक विकास के उद्देश्य से महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर  प्रत्येक जनपद से एक-एक प्रतिभा को बुंदेलखंड रतन की उपाधि से सम्मानित किया गया।लोक परम्पराओं एवं तीज त्योहारों पर आधारित आल्हा ,तमूरा वाद्य यत्र द्वारा लाला हरदौल का चरित्र,दिवारी नृत्य,जालौन का अचरी देवी स्तुति की प्रस्तुति की गई।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,