धान क्रय केंद्रों का एसडीएम चौरीचौरा ने किया औचक निरीक्षण

गोरखपुर। उप जिला अधिकारी चौरी चौरा का पदभार ग्रहण करने के बाद एसडीएम चौरी चौरा पवन कुमार धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान क्रय केंद्र संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी क्रय केंद्र पर बिचौलियों द्वारा धान का क्रय नही किया जाएगा सरकार द्वारा निर्धारित रेटों पर ही धान क्रय किया जाएगा किसी भी किसान को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है निर्धारित क्रय केंद्रों पर ही अपने धानो को विक्रय हेतु ले जाएं वहां सरकार द्वारा निर्धारित रेट दिया जाएगा। अगर किसी धान क्रय केंद्रों से किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की शिकायत हो तो तत्काल हमें अवगत करा सकता है उसे तत्काल न्याय दिया जायेगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,