जनहितकारी कार्यों के लिये हमेशा तत्पर रहते हैं सांसद डॉ. अनुराग शर्मा

भाजपा पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में मरीजों को फल एवं लड्डू वितरण कर मनाया झाँसी-ललितपुर सांसद का जन्मदिन 


ललितपुर।

अब जन्मदिन मनाने के मायने बदलते जा रहें हैं। कभी जन्मदिन स्वयं के परिवार एवं दोस्तों, रिस्तेदारों तक सीमित था। इन्ही के बीच जन्मदिन की खुशियां मनाई जाती थीं किन्तु अब इस दायरे को बड़ा करते हुए जन्मदिन को उन लोगों के बीच जाकर मनाया जा रहा है जिनसे रिश्ता तो दूर का है किन्तु अपने पन का अहसास उनके बीच जाकर उनके हाल को जानकर उनका सहयोग कर तथा फल एवं लड्डू वितरण कर जन्मदिन का हिस्सा उन्हें भी बनाया गया। 

 

कस्बा मड़ावरा में भाजपा मण्डल मड़ावरा, बुंदेलखंड एकीकरण समिति, भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सयुंक्त रुप से झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ. अनुराग शर्मा का जन्मदिन मनाया गया। पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने मण्डल कार्यालय में जन्मदिन मनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में मरीजों को फल एवं लड्डू वितरण कर जन्मदिन मनाया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रतिराम पटेल, राज्य मंत्री प्रतिनिधि कैलाश साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सूरज चौधरी, कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी, महामंत्री भोले राजा, हनुमत सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल गंधर्व, हरपाल सिंह, बुंदेलखंड एकीकरण समिति ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम, सुनीता राय, हनुमत सिंह, सुरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा किसान मोर्चा के मुकेश पाल सौंरई, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,