कृषि उत्पादन आयुक्त ने किसान जागरूकता अभियान रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

किसान जागरूकता अभियान द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी

लखनऊ, दिनाॅक: 28 नवंबर, 2020
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक सिन्हा ने आज विधान भवन के सामने किसानों को जागरूक करने के लिए ‘भू क्रान्ति प्रोड्यूसर कम्पनी लि0‘ के किसान जागरूकता अभियान रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। किसान जागरूकता अभियान रथ प्रथम चरण में उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, फरूर्खबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, बुलन्दशहर तथा गाजियाबाद जनपद में जाकर किसानों को जागरूक करेगें।
श्री आलोक सिन्हा ने कहा है कि किसान जागरूकता अभियान रथ के द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, आय में वृद्धि करने के उपाय तथा उत्पादों का प्रसंस्करण कर उचित मूल्य दिलाने के लिए जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान द्वारा युवा शक्ति कों कृषि उद्यमिता विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने एवं महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह गठित करने के लिए जागरूक किया जायेगा। महिलाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाकर ‘पुष्टाहार‘ तैयार करने में मदद की जायेगी। उन्हांेने कहा कि किसानों को जलवायु एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने, कृषि अवशेषों को न जलाने तथा खेतों के लिए जैविक खाद बनाने की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को पशु बीमा, जैविक खाद, औषधि खेती अपनाकर आय कों दुगुनी करने तथा फसल का अधिक उत्पादन पाने के लिए मृदा परीक्षण की जानकारी दी जायेगी।
कृषि उत्पादन आयुक्त ने बताया कि किसान जागरूकता रथ द्वारा किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आधुनिक खेती के लिए निशुल्क प्रशिक्षण एवं जल संरक्षण की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि किसानों को टिसू कल्चर के पौधे चन्दन, केला, आम, सागौन, पपीता आदि की खेती के लिए पौधों को उपलब्ध कराये जायेंगे तथा खाद, बीज एवं दवाइयों का कमीशन मुक्त वितरण कराना भी सुनिश्ति दिया जायेगा। श्री सिन्हा ने कहा इस जागरूकता अभियान द्वारा निश्चित ही किसानों को बहुत लाभ होगा एवं उनकी आय को बढ़ाने में भी सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव कृषि श्री देवेश चतुर्वेदी तथा अन्य अधिकारी उपस्थिति थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,