नरही के सामने अशोक मार्ग पर अचानक डिवाइडर बंद किए जाने से नरही के व्यापारियों एवं जनता को भारी परेशानी एवं आक्रोश

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,नरही के  व्यापारियों ने समस्या के समाधान के लिए की आपात बैठक 


कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री ब्रजेश पाठक से मिलकर डिवाइडर खुलवाने की मांग करेंगे व्यापारी 


अशोक मार्ग पर नरही के सामने  वर्षों से खुले डिवाइडर को बुधवार रात अचानक बंद किए जाने से नरही के व्यापारियों एवं जनता को  भारी असुविधा हो गई है  तथा व्यापारियों में  भारी आक्रोश व्याप्त हो गया 
नरही के व्यापारियों ने नरही बाजार में स्थित रेस्टोरेंट्स ऑफ फायर में इसके समाधान के लिए आपात बैठक की ,बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ ने कहा डिवाइडर बंद होने से नरही बाजार बुरी तरह प्रभावित हो रही है जनता और ग्राहकों को भारी असुविधा हो रही है
आदर्श व्यापार मंडल के  प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने
कहा संगठन इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक से मिलकर व्यापारियों का पक्ष रखेगा और डिवाइडर  खुलवाने का पूरा प्रयास करेगा
बैठक में नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, नरही के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह बबुआ, अनिल कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र ,दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल ,सनी शर्मा ,ज्योति सोनकर  आदि मौजूद रहे 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,