प्रदेश में 22.11 मी0 टन मक्का की खरीद की गयी है - नवनीत सहगल

कोविड-19 के संक्रमण महसूस होने पर वो तत्काल जांच कराये और ज्यादा समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श ले और जिन्हें अन्य बिमारियां है,उन्हें और अधिक ध्यान देने की अवश्यकता है- आलोक कुमार
लखनऊ: 05 नवम्बर, 2020

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों के आस-पास वालेे जनपदों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने न दिया जाए। त्यौहारों का सीजन आ रहा है, इसमें लोग ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरते और मास्क का प्रयोग, बार-बार हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करे। उन्होंने कहा है कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपील कि है कि संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी एवं सर्तकता के साथ कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को अनुपालन करे।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश देश के प्रथम पांच प्रदेशों में है, जहां कोरोना के समय में सबसे अधिक रोजगार सृजन किया। मा0 मुख्यमंत्री जी के निरन्तर मार्गदर्शन में एम0एस0एम0ई0 इकाइयों के माध्यम से बैंकों से लगातार सम्पर्क करके आॅनलाइन एप्लीकेशन मंगाकर आॅनलाइन ऋण वितरण कराया गया हैं लाॅकडाउन में भी यह प्रक्रिया जारी थी और लाॅकडाउॅन के बाद भी यह प्रक्रिया निरन्तर जारी है। प्रदेश में अद्यतन 4.36 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,767 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक लगभग 5.83 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,564 करोड रूपये के ऋण वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन इकाईयों के माध्यम से 25 लाख रोजगार सृजन हुआ है।
श्री सहगल ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार कई वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की गयी है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 65.72 लाख कुंतल धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 03 गुना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 22.11 मी0 टन मक्का की खरीद की गयी है।
प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,55,220 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,56,09,500 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1,852 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 23,150 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 सरकारी लैब से 61,576 तथा आर0टी0पी0सी0आर0 निजी लैब से 2282 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल 2791 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,87,412 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लक्षण महसूस होने पर तत्काल ही जांच कराये और ज्यादा समस्या होने पर चिकित्सीय परामर्श ले और जो लोग में को-माॅर्बिडिटी उन्हें और अधिक ध्यान देने की अवश्यकता है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,