राजेश शुक्ला बनें हिन्दू महासभा के प्रदेश  कोषाध्यक्ष, सोना वर्मा युवकसभा की अध्यक्ष


 

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश ने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये राजेश शुक्ला को प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने इन नियुक्त किये गये पदाधिकारियों की घोषणा करते हुये बताया कि हिन्दू युवक सभा प्रदेश का दायित्व भी सुश्री सोना वर्मा के हाथों में सौंपा गया है। पार्टी ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुये पार्टी की महिला विंग होने के बावजूद युवक सभा का प्रदेश अध्यक्ष सुश्री सोना वर्मा को बनाया गया हैँ। हाल में ही महिला सभा का अध्यक्ष बबिता यादव को नियुक्त किया गया था। इसके अलावा संजय शुक्ला को सह कार्यालय मंत्री और राज कुमार दुबे को मिर्जापुर मण्डल का अध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधायी और शुभकामनायें देते हुये प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार होने से पार्टी पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका में तेजी के साथ उभरेगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने पर विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने जो विश्वास हमलोगों पर किया है उस पर खरा उतरते हुये पार्टी नीतियों को   आगे बढ़ाने मे कोई कसर नहीं छोड़ेगें। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,