समस्याओं के समाधान में लापरवाही क्षम्य नहीं: अपरजिलाधिकारी




समाधान दिवस में 21 मामले आये


 

ललितपुर।

सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ब्लॉक सभागार कक्ष मड़ावरा में अपरजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा के मुख्य आतिथ्य एवं उपजिलाधिकारी मड़ावरा सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

 

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए  संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशानुरूप निर्धारित समय पर किया जाये, समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं है।

समाधान दिवस में राजस्व 5, पुलिस 5,

पूर्ति 3, विद्युत 6, चकबंदी 2 सहित कुल 21 मामले आये। मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं किया गया। सभी मामलों को संबंधित विभागों को निर्धारित समय पर निस्तारण हेतु अग्रेषित कर दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सत्यपाल सिंह ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशानुरूप निश्चित समय में गुणवत्तापूर्ण करें। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार मनोज कुमार सरोज, आलोक दुवे प्रभारी सहायक विकास अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी रामगोपाल वर्मा, जे.ई. एम.आई. राजाभैया, सर्वेश सचान सहायक विकास अधिकारी आइएसबी, रेंजर मड़ावरा एम.आई. खान,

इंस्पेक्टर मड़ावरा कृष्ण वीर सिंह, थानाध्यक्ष गिरार, थानाध्यक्ष मदनपुर, सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों सहित फरियादी उपस्थित रहे।


 

 




इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,