समस्याओं के समाधान में लापरवाही क्षम्य नहीं: अपरजिलाधिकारी

समाधान दिवस में 7 मामले आये, 3 का निस्तारण



ललितपुर।
थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना परिसर मड़ावरा में अपरजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा की मुख्य आतिथ्य एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। थाना समाधान दिवस में कुल 7 मामले आये जिनमे से 3 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। अवशेष 4 मामलों को संबंधित को निश्चित समय मे निस्तारण हेतु अग्रेषित किया गया।


थाना समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशानुरूप निर्धारित समय पर किया जाये। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं है। क्षेत्राधिकारी महरौनी फूलचंद्र ने पीड़ितों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनने व निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कृष्ण बीर सिंह सहित फरियादी आदि उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,