सपा कार्यालय पर सपा नेता अफ़ज़ाल कौसर की अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया


सीतापुर। 

 

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा कार्यालय पर सपा नेता अफ़ज़ाल कौसर की अगुवाई में धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को समाजवादी पार्टी के बिसवां विधानसभा कार्यालय पर सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अफ़ज़ाल कौसर के पुत्र हसनैन कौसर ने बड़ी संख्या में मौजूद सपा कार्यकर्ताओं के बीच सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 82वें जन्मदिन के मौके पर केक काटा। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर मुहं मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने नेता जी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान मोहम्मद आसिफ, अनिल मिश्रा, हमजा जमाल, विनोद यादव, करुणेश मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, अभिषेक मिश्रा नैमिष, भगवती मिश्रा, राजन मिश्रा, हनीफ, मो0 कलीम राजा, बब्लू नेता, रियाजुद्दीन, आसिफ अन्सारी, नगर अध्यक्ष लुकमान अली, बबलू प्रधान, आमिर खान, हनीफ अली, सभासद अशरफ खां, शकील, मुन्नन, रमाकान्त वर्मा सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,