दिल्ली,यशवर्धन सिन्हा नए मुख्य सूचना आयुक्त, यशवर्धन सिन्हा बने नए मुख्य सूचना आयुक्त, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में सिन्हा को शपथ दिलाई, सिन्हा का कार्यकाल करीब 3 वर्षों का होगा।
सिद्धार्थ नगर पुलिस को मिली बडी सफलता हत्या का पुलिस ने कुछ ही घंटों मे किया खुलासा। हत्या मे शामिल अभियुक्तों की पुलिस ने की गिरफ्तारी,पटना कोल्होवा गांव के सिराजुल व उसके दोनो पुत्रो ने हत्या की घटना को दिया था अंजाम। चिल्हिया थाना क्षेत्र पटना कोल्होवा गांव के मस्जिद मे गांव के कमरुज्जमा का मिला था शव,परिजनों ने नामजद दी थी तहरीर। पुलिस अधीक्षक डां यशवीर सिंह ने घटना का खुलासा करने के लिऐ एसोओजी , सर्विस लांस फॉरेंसिक टीम व पुलिस की सयुंक्त टीम का किया था गठन। अपर पुलिसअधिक्षक सुरेश चंद्र रावत ने दी जानकारी।
भाग-दौड़ और व्यस्त जीवन शैली में अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बहुत जरूरी है, जिसे हम आम तौर पर अनदेखा करते रहते हैं। सभी के लिए बेहद जरूरी है कि वे पोषक तत्त्वों से भरपूर आहार खाएं। इसके लिए अपनी थाली में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करें, जिन में सभी प्रकार के मिनरल्स, विटामिंस, प्रोटीन, एंटीआॅक्सीडेंट्स, कैल्शियम, पोटैशियम आदि मौजूद हों। अगर थोड़ा सा भी ध्यान देंगे तो पता चल जाएगा कि इस तरह के पोषण देने वाले सभी खाद्य पदार्थ हमारे आसपास ही मौजूद हैं। उनमें से एक हैं ‘चंद्रशूर’ जिसे हलीम भी कहा जाता है। चंद्रशूर को हिन्दी मंे हालों, हालिम, चनसुर, चन्दसूर तथा पहाड़ी में हालों कहा जाता है। अंग्रेजी मंे चंद्रशूर को काॅमन गार्डन क्रेस, पेपरग्रास, पेपरवर्टक्रेस, काॅमनक्रेस के नाम से जाना जाता है। भारत में, हालों को वैदिक काल से महत्त्वपूर्ण पौष्टिक और उत्तम औषधि माना गया है और इसे संस्कृत भाषा में विभिन्न नामों से पुकारा जाता है जैसे रक्तबीजा, चन्द्रिका, चर्महत्री, पशुमेहनकारिका, नन्दिनी, कारवी, भद्रा, वासपुष्पा, सुवासरा। हमारे देश में हालों गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महा