मौदहा बांध परियोजना से 10500 किसान लाभान्वित

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीन मौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता विस्तार से 10500 किसान लाभान्वित होंगे। इस परियोजना की शुरूआत 2016-17 में की गई थी और उस समय इसकी मूल लागत 22.65 करोड़ रुपये थी। परियोजना को सिंचाई विभाग द्वारा तेजी से काम कराते हुए वर्ष 2018 में पूरा करा लिया गया।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौदहा बांध नहर प्रणाली की क्षमता बढ़ाने से चित्रकूट (कर्वी)  के आसपास क्षेत्रों में 5030 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है, जिससे 10500 किसान लाभान्वित हो रहे हैं।
इसी प्रकार रसिन बांध परियोजना 2003 और 2004 में शुरू हुई थी। इस परियोजना से चित्रकूट (कर्वी) में 2290 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन होगा और इससे 3625 किसान लाभान्वित होंगे। यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होने वाली है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,