यू0पी0डब्लू0एस0आर0पी0 द्वारा संचालित समानान्तर गंगा नहर का आकस्मिक निरीक्षण निर्माण कार्यो में गुणवत्ता, समयबद्धता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश

लखनऊ:14 जनवरी, 2021 मुख्य अभियन्ता पैक्ट श्री वारिस रफी के समन्वय पर श्री एन0सी0उपाध्याय मुख्य अभियन्ता स्तर-1 एवं तकनीकी सलाहकार पैक्ट द्वारा गत दिवस विश्व बैंक पोषित परियोजना (यू0पी0डब्लू0एस0आर0पी0) द्वारा संचालितसमान्तर गंगा नहर (नरौरा कासगंज एवं एटा) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इन अधिकारियों ने मौके पर निर्माण कार्यो का बारीकी से अवलोकन किया। इन अधिकारियों नेनिर्देश दिये कि निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का हर स्तर पर कड़ाई से पालन किया जाये। इसके साथ ही समयबद्धता को सर्वोच्च प्रथामिकता दी जाये। मौके पर मौजूद अभियन्ताओं से यह भी कहा गया है कि निर्माण कार्यो में पारदशर््िाता का अनुपालन हरस्तर पर अनिवार्य रूप से किया जाये। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि परियोजना संबंधी कार्यो को तेजी से पूरा कराया जा रहा है। विषेशज्ञों के दल ने निर्माण से जुडे़ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रचलित कार्यो को मानक के अनुसार पूरा कराया जायें, ताकि राजवाहों एवं अल्पिकाओं से जल उपभोग्ता समितियों को पर्याप्त मात्रा में सिचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकें। टीम के सदस्यों ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार का संकल्प है कि भरपूर संसाधन दे कर किसानों कि आय दोगनी की जायें। इस में पैक्ट कि महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस लिए विश्व बैंक पोषित परियोजना के कार्यो का तेजी से पूूरा कराया जाना जरूरी है। आकस्मिक निरीक्षण के दौरन मौके पर मौजूद सहायक अभियन्ता श्री अरूण सचदेवा ने बताया कि इस नहर का कुल 97 प्रतिशत कार्य पूरा हो चूका है। अवशेष कार्य प्रगति के अंतिम चरण में है, जिसे शीघ्र ही पूरा करा लिया जायेंगा। निरीक्षण के दौरान पैक्ट के कृषि अर्थशास्त्री श्री एस0पी0 शुक्ला, समाजशास्त्री श्री उदय प्रताप सिंह, पर्यावरण विषेशज्ञ डा0 राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,