हरिद्वार, उत्तराखंड के होटल अलखनन्दा परिसर में 100 कक्षों के नवीन पर्यटन आवास गृह(होटल) के निर्माण के लिए रू0 489.17 लाख स्वीकृत

लखनऊ:14 जनवरी, 2021 प्रदेश सरकार ने जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड के होटल अलकनन्दा परिसर में 100 कक्षों के नवीन पर्यटन आवास गृह (होटल) के निर्माण की परियोजना के लिए चर्तुथ किश्त के रूप में रू0 489.17 लाख वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दिया है। यह जानकारी विशेष सचिव पर्यटन श्री शिव पाल सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि अवमुक्त की जा रही धनराशि का व्यय वित्त विभाग के शासनादेशें में निहित शर्तो एवं प्राविधानों के अन्तर्गत ही सुनिश्चित किया जायेगा तथा स्वीकृति धनराशि को जिस कार्य/मद में प्रदान की जा रही हैं उसका उपयोग उसी कार्य/मद में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा कि कार्यो की गुणवत्ता उच्चकोटि की हो तथा समय-समय पर कार्यदायी संस्था द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्यो का पर्यवेक्षण महानिदेशक पर्यटन द्वारा सुनिश्चित किया जासेगा। परियोजना में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था की होगी। विशेष सचिव ने बताया कि वित्तीय स्वीकृति कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना/विवरण के आधार पर प्रदान किया जा रहा है। यदि परियोजना के मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती हैं तो इसका पूर्ण उत्तरदायित्व कार्यदायी संस्था एवं पर्यटन निदेशालय एवं क्षेत्रिय अधिकारियों का होगा। उन्होंने बताया कि व्यय की गयी धनराशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र/कार्य की गुणवत्ता एवं फोटोग्राफ्स आदि सक्षम स्तर से प्राप्त कर शासन को उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि महानिदेशक पर्यटन द्वारा कार्य पूर्ण होने के उपरान्त कार्यदायी संस्था से सम्प्रेक्षित लेखे अवश्य प्राप्त किया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,