सपा ब्लाक बार के उपाध्यक्ष बने राजाराम व वीरेन्द्र सिंह

जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर ब्लाक अध्यक्ष ने किया मनोनीत ललितपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. की प्रबल संस्तुति पर ब्लाक बार अध्यक्ष शेरसिंह यादव ने ब्लाक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये राजाराम कुशवाहा बरौदाडांग व वीरेन्द्र सिंह राजपूत इमलिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने नवमनोनीत ब्लाक उपाध्यक्षों से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विचारधारा व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही सपा जिलाध्यक्ष के निर्देशों के तहत कार्य करने का आह्वान किया है। मनोनयन को लेकर सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए कार्य करना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर लोगों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचायें। ब्लाक अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि बार ब्लाक के प्रत्येक गांव में पहुंच कर अपने बूथ को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,