जनहित में पहल: गरीब किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराने हेतु सांसद को सौंपा पत्र

* किसान हित में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महरौनी एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ने की पहल
मानसिंह की रिपोर्ट
ललितपुर। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव गौतम ने गरीब किसानों के हित में सराहनीय पहल की है। झाँसी-ललितपुर के लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा को एक ज्ञापन सौपकर जनपद ललितपुर के ग्राम साढूमल के गरीब किसानों को सिंचाई हेतु पम्प कैनाल से पानी की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महरौनी शिवा सिंह तोमर एवं जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव गौतम ने झाँसी में सांसद झांसी-ललितपुर को संबोधित सांसद निजी सचिव अतुल अग्रवाल को सौपे ज्ञापन ज्ञापन में उल्लेख किया है कि ग्राम साढूमल में गरीब किसानों को सिंचाई के लिए बहुत परेशानी है। उन्होंने कहा कि गांव के कुछ सम्पन्न लोगों के पास सिंचाई संसाधन हैं ट्यूबबेल हैं किन्तु उनके द्वारा सिंचाई हेतु पानी काफी महंगा दिया जा रहा है जो कि गरीब किसानों की पहुँच से बाहर है। सिंचाई हेतु पानी की व्यवस्था न होने के कारण गरीब किसान अच्छी खेती नहीं कर पा रहा है। गांव में अधिकांश लघु सीमांत किसान हैं। ग्राम के मजरा तलऊ के पास से जामनी नहर निकली है। वहां से मजरा तलऊ होते हुए ग्राम साढूमल में पम्प कैनाल द्वारा पानी आ सकता है जिससे अन्य दो-तीन ग्राम पंचायतों को भी सिंचाई हेतु पानी मिल सकता है। ग्राम बुदनी, धुरवारा, मानिकपुर के किसानों को पम्प केनाल द्वारा सिंचाई हेतु पानी मिल सकता है। उन्होंने पम्प केनाल द्वारा किसानों को कृषि हेतु पानी की व्यवस्था किये जाने की मांग की है। इससे हजारों किसानों को खेती हेतु आसानी से पानी उपलब्ध हो जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,