श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान हेतु भाजपा ने जिले में चलाया जनजागरण अभियान

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के नेतृत्व में आज जिले में आज राममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत यात्रा की गयी। इस अवसर पर अभियान के वारे में जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर, वृहद हिदू समाज का सैकड़ों साल का सपना था इस हेतु सदियों से हिन्दू समाज प्रयत्न कर रहा था इस दौरान हजारों बलिदान हुए। मामला न्यायालय में गया अब जाके यह शुभ दिन आया है। बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि इस और रामजन्म भूमि न्यास के सौजन्य से यह कार्यक्रम वनाया गया है कि समाज के हर वर्ग समाज तक पहुंचा जाये और उससे उसकी इच्छानुसार सहयोग लिया जाए ताकि सबको इसमें अपनी सहभागिता का आभास हो सके। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरीराम निरंजन ने कहा कि इसी लिए आज जिले में अभियान के तहत विरधा, गौना, अमझरा घाटी, नाराहट, डोंगराखुर्द इत्यादि के साथ साथ अमझरा घाटी और पाण्डव वन तीर्थ क्षेत्र में हम लोगों ने जनसंपर्क किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड., निवर्तमान अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह लोधी एड, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष हरीराम निरंजन, सदस्य धातु निगम की सदस्य डा. स्वाधीनता कृष्ण, जिला मंत्री निखिल राम कुमार तिवारी, जिला महामंत्री बंशीधर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, जिला उपाध्यक्ष रतीराम पटैल, जिला मंत्री भूप्रताप सिंह बुंदेला, निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेश कोंते, मण्डल अध्यक्षगण भगवान सिंह निरंजन, सूरज जैन, राजू तिवारी पत्रकार, कार्यालय मंत्री अवतार सिंह अण्डेला, राहुल सिंह राजपूत, दुर्ग प्रताप सिंह लोधी, विजय प्रताप सिंह लोधी, अजय सिंह सिवनी खुर्द, अभिमन्यु सिंह लोधी, दिनेश लोधी एड, रुपेश कुमार, प्रभूदयाल गन्धर्व, चांदनी कोरी, नारायण सिंह सेंगर, दीपेन्द्र सिंह पारौल, हनुमत सिंह वरेजा, मनोहर सिंह पिपरट, देवेन्द्र दुवे सोजना आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,