उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड का प्रशासनिक विकास अब अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग होगा

लखनऊ: 01जनवरी, 2021 उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड का प्रशासनिक विभाग नियोजन विभाग के स्थान पर अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग को बनाया है। उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मुख्य सचिव तथा उपाध्यक्ष, कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार होंगे। इनके अतिरिक्त बोर्ड में अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव नियोजन विभाग, वित्त विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम विभाग को सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के सदस्य संयोजक अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव/सचिव अतिरिक्त ऊर्जा विभाग होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा विकास बोर्ड द्वारा अब तक गठित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों तथा उनसे संबंधित कार्य अब उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन संगठन नीति के अंतर्गत गठित किए जाने वाले एस०पी०एम०यू० कृषि विभाग के अधीन कर दिया गया है। इस संबंध में आवश्यक आदेश उत्तर प्रदेश नियोजन विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,