सरकारी नलकूपों के नवीनीकरण एवं प्रतिस्थापना हेतु अवशेष धनराशि 12 करोड़ रुपये अवमुक्त

लखनऊः 19 फरवरी, 2021 सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में सरकारी नलकूपों के नवीनीकरण एवं प्रतिस्थापना हेतु अवशेष धनराशि 12 करोड़ रुपये अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस संबंध में सिंचाई विभाग द्वारा 09 फरवरी, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि कार्य प्रारम्भ करने से पहले परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति जरूर प्राप्त कर ली जाए तथा स्वीकृति धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य पर ही किया जाए। धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कराये गये कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लियरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?