नेपाल राष्ट्र के जनपद नवलपरासी में बड़ी गण्डक नदी पर बी-गैप तटबंध के स्पर, कटर्स के पुनस्र्थापना हेतु 3 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त

लखनऊः 19 फरवरी, 2021 सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा नेपाल राष्ट्र के जनपद नवलपरासी में बड़ी गण्डक नदी के दायें तट पर बी-गैप तटबंध के स्पर सं0-12 से 13 के मध्य कटर्स सं0-1 से 8 के पुनस्र्थापना हेतु एकमुश्त नई व्यवस्था के सापेक्ष 3 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करते हुए प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निवर्तन पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में सिंचाई विभाग द्वारा 10 फरवरी, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए निर्देशित किया गया है कि कार्य प्रारम्भ करने से पहले परियोजना पर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति जरूर प्राप्त कर ली जाए तथा स्वीकृति धनराशि का उपयोग केवल स्वीकृत कार्य पर ही किया जाए। ऐसा न किये जाने पर यदि किसी प्रकार की अनियमितता के लिए सारी जिम्मेदारी प्रमुख अभियन्ता सिंचाई की होगी। धनराशि को व्यय करते समय वित्तीय अनुशासन का अनिवार्य रूप् से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कराये गये कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रमुख अभियन्ता संबंधित मुख्य अभियन्ता को धनराशि आवंटित करेंगे। किसी भी दशा में अधीक्षण अभियन्ता/अधिशासी अभियन्ता को धनराशि आवंटित नहीं की जायेगी। प्रमुख अभियन्ता आवंटित धनराशि की सूचना 10 दिन के भीतर शासन को उपलब्ध करायेंगे। इसके अलावा प्रमुख अभियन्ता द्वारा आवश्यक वैधानिक अनापत्तियां एवं पर्यावरणीय क्लियरेंस सक्षम स्तर से प्राप्त करके ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,