सीएमओ सहित 655 को लगा कोरोना का दूसरा डोज

0 दस केंद्रों में 12 सत्रों में चला कोरोना टीकाकरण
गणेश सिंह हमीरपुर, 19 फरवरी 2021 जनपद में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड टीकाकरण में अब दूसर डोज लगने का सिलसिला भी चल रहा है। शुक्रवार को जनपद के दस केंद्रों में 655 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का दूसरा डोज दिया गया। इसमें 55 छूटे वर्कर्स भी हैं। आज दूसरा डोज लेने वालों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आरके सचान और एसीएमओ डॉ.पीके सिंह भी शामिल रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि कोरोना के प्रति पूर्णरूप से सुरक्षित होने के लिए टीके के दोनों डोज लगवाना जरूरी है। पहली डोज के 28वें दिन दूसरी डोज लगाई जानी है। आज जनपद के दस स्वास्थ्य केंद्रों में 12 सत्रों में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना का दूसरा डोज दिया गया है। कुल 888 कर्मचारियों को दूसरा डोज देना था, जिसमें 655 कर्मचारियों को दूसरा डोज लगाया गया है। इनमें कुरारा में 192, छानी में 41, मौदहा में 132, मुस्करा में 144, जिला पुरुष अस्पताल में 68 और महिला अस्पताल में 27 कुल 600 कर्मचारियों को कोरोना का दूसरा डोज दिया है। जबकि 55 छूटे कर्मचारियों को भी कोरोना का दूसरा डोज दिया गया है। कुल 888 के मुकाबले 655 कर्मचारियों को आज कोरोना का टीका लगाया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सचान ने कहा कि दूसरा डोज लेने के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रथम डोज लेने वाले समस्त लोगों से समय से दूसरा डोज भी लेने की अपील की ताकि कोरोना से बचा जा सके।
हमीरपुर 02- कोरोना का दूसरा डोज लगवाते सीएमओ डॉ.आरके सचान।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,