गोविन्द पराशर को बनाया राहिप(भारत) का राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दुओ को एकजुट करने के उद्देश्य से की संगठन की स्थापना

राष्ट्रीय हिन्दू परिषद्(भारत) की हुई उद्धघोषणा
आगरा : शहीद नगर स्थित रामचंद्र फार्म हॉउस पर राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् भारत संगठन की विधिवत उद्घोषणा की गयी। इससे पूर्व भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ कार्यक्रम स्थल पर संगठन के श्रीगणेश के लिए वैदिक मंत्रोचारण से हवन व यज्ञ किया गया। संगठन की पहली बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं महानगर की कार्यकारणी की घोषणा भी की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोविंद पराशर ने बताया कि संगठन गौकशी करने वाले असामाजिक तत्वों, तिरंगे का अपमान तथा लव जिहाद करने वालो को क़ानूनी सजा दिलाने का कार्य करेगा। झूठे नेताओ का पर्दाफाश और जातिवाद ख़त्म करने का प्रयास संगठन के माध्यम से किया जायेगा। संगठन को हिन्दुओ को एकजुट कर जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है। संगठन से जुड़े निर्धन वर्ग के परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, विधिक परामर्श एवं विवाह में सहयोग किया जायेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोनू राजपूत, नितिन गौतम, जीतू ठाकुर, रमन कुशवाह, संदीप चौहान, शिवम् चौहान, किशन पहलवान, शिवम् भार्गव, रवि पंडित, जीतू ठाकुर, डॉ. मनीष सिंह, मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। इन्हे मिली संगठन की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् भारत का राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविन्द पराशर, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष सेवक लोहिया, प्रदेश महासचिव राजकुमार, जिलाध्यक्ष नितिन गौतम, महानगर सयोजक दिनेश गोयल को सर्व सहमति से चुना गया। प्रताप ठाकुर को प्रदेश गौ रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी। --

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,