पंचायत चुनाव से घबरा रही है भाजपा : तिलक यादव

प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व बुजुर्गों को किया सम्मानित
सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनायी गयी जयन्ती ललितपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान समाजवादी विचारक डा.राममनोहर लोहिया की जयन्ती बड़े उत्साह के साथ मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि अगर जयप्रकाश नारायण ने देश की राजनीति को स्वतंत्रता के बाद बदला तो वहीं राममनोहर लोहिया ने देश की राजनीति में भावी बदलाव की बयार आजादी से पहले ही ला दी थी। अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण वह अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के मध्य भी अपार सम्मान हासिल किया। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने आगे कहा कि डा.राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को फैजाबाद में हुआ था। उनके पिताजी हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उनके पिताजी गांधीजी के अनुयायी थे। जब वे गांधीजी से मिलने जाते तो राम मनोहर को भी अपने साथ ले जाया करते थे। डा.लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। वह समाजवादी भी इस अर्थ में थे कि, समाज ही उनका कार्यक्षेत्र था और वह अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वह चाहते थे कि व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे। सब जन समान हो, सब जन का मंगल हो। उन्होंने सदा ही विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। वह मानव-मात्र को किसी देश का नहीं बल्कि विश्व का नागरिक मानते थे। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे। डा.लोहिया अक्सर यह कहा करते थे कि उन पर केवल ढाई आदमियों का प्रभाव रहा, एक मार्क्स का, दूसरे गांधी का और आधा जवाहरलाल नेहरू का। स्वतंत्र भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण प्रमुख रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता युद्ध के आखिरी दौर में दोनों की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से पंचायत चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार पंचायत चुनाव से भाग रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब (रजि.) के हाल ही में संपन्न हुये चुनाव में निर्वाचित हुये पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, महामंत्री अंतिम जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन व कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार को फूलमाला पहनाते हुये शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ व बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को भी मंच से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, उपाध्यक्ष अनिल अरजरिया, धनीराम रजक, प्रभारी स्वामी प्रसाद एड. ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव कृष्ण स्वरूप निरंजन ने किया। इस दौरान कैलाश सिंह यादव, रमेश सिंह यादव, सरिता यादव, ज्योतिसिंह, सरफराज अली, नगर अध्यक्ष राजेश झोजिया, नैपाल सिंह, हेमंत जैन, सुरेंद्रपाल सिंह, अकबर खान एड., रामदास श्रोतीय, कालका प्रसाद एड, आशिक खान, जगदीश कंचन, जितेंद्र सिंह, बृजभान सिंह, शेर सिंह पटेल, रामविलास रजक, रूप सिंह, अमर सिंह भैरा, विजय शिक्षक, प्रदीप चिगलौआ, इंजी.हृदेश मुखिया, शेर सिंह टोड़ी, रक्षपाल सिंह, करनपाल, जगभानसिंह, प्यारेलाल छायन, राजेश यादव, गीता मिश्र, लक्ष्मी गंधर्व, मेनका गंधर्व, वीरेन्द्र सिंह, पंकज भज्जू, शैलेंद्र सिंह, सुरेंद्र साहू, जावेद खान, हरगोविंद नामदेव, बल्ले यादव, राजकुमार, वृषभान सिंह, प्रमोद कुमार, अजय मिश्रा, हनुमत सिंह, राजपाल सिंह, लाल सिंह, आसिफ खान, रामकिशन, खेमचंद चौरसिया, हनुमत कुशवाहा, राजकुमार नाहर, जगमोहन सिंह, रहीश सिंह, रामसेवक, सजल साहू, अजय सिंह, संतराम, रामपाल, सीताराम, देवराज, जयसिंह, राजेश अहिरवार, दिमान सिंह लोधी, घनश्याम, रामप्रताप, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली महान समाजवादी विचारक डा.राममनोहर लोहिया की जयन्ती पर जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में समाजवादी पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सोनी लाल अहिरवार, लालसिंह अहिरवार बिरारी, शीलचंद अहिरवार दैलवारा, पवन अहिरवार हुसंगा, घनश्याम अहिरवार पाह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,