श्रीराधा वि_ल सेवार्थ ट्रस्ट कर रहा गौमाता की अनूठी सेवा

शिवम अग्निहोत्री
ललितपुर। श्रीराधा वि_ल सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीवर्णी चौराहा स्थित घायल एवं बीमार गौवंश आश्रय स्थल में पहुंच कर गाय माता की सेवा एवं हरे चारे की व्यवस्था की गई और घायल गौ माताओं के लिए एक दिन की औषधि वितरण भी किया गया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष अमित कुमार जैन राधे द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी ट्रस्ट द्वारा अनेकों सेवा कार्य सतत चल रहे हैं, जिसमें अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के लिए भोजन फल आदि की व्यवस्था करना, गरीब बच्चों की मदद करना, अन्नदान, वस्त्रदान करना, अनेकों सेवा कार्य ट्रस्ट परिवार कर रहा है। इसी क्रम में आज गौमाता की सेवा के लिए हम लोग तत्पर हुए हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता सनातन धर्म में जिसको हमने मां का स्वरूप दिया है और किसी भी धर्म में किसी भी मजहब में किसी भी पशु को मां की उपाधि नहीं दी गई। एकमात्र गौमाता ही हमारे बीच में है जिनको हम माँ स्वरूप मानते हैं और स्वयं परमात्मा ने भी मां का स्वरूप मानते हुए गौ माता की सेवा की। गौमाता में हमारे सनातन धर्म के 33 करोड़ देवी देवताओं का वास है। ऐसा कहा जाता है कि गौ माता को भोजन कराने से एक साथ सारे देवी देवताओं को हम भोग लगा सकते हैं। इसीलिए सभी को गौ माता की सेवा करनी चाहिए। सेवा के कार्य में अमित कुमार जैन, अनुज हुण्डैत, भागचंद जैन, मनोज नामदेव, बृजेश गुप्ता, हेमंत चौरसिया, टिंकू झा, प्रशांत शुक्ला, आयुष नामदेव आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,