समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष बने राजेश जोझिया

*प्रत्येक वर्ग को पार्टी से जोडऩे का कार्य करें : तिलक यादव ललितपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने नगर अध्यक्ष पद पर राजेश जोझिया को मनोनीत कर दिया। नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन होने से जहां एक ओर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने खुशी का इजहार किया तो वहीं कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त रहा। पार्टी के प्रति ईमानदार, लगनशील व कर्मठ व्यापारी नेता को पार्टी में नगर अध्यक्ष पद मिलने से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि लम्बे समय से नगर अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। इस पद पर राजेश जोझिया को मनोनीत किया गया है। कहा कि ललितपुर नगर के व्यापारियों, किसानों व आमजन की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों व पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। नवमनोनीत नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरते हुये कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराते हुये संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जायेगा। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन चिगलौआ ने नवमनोनीत नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया से आह्वान किया कि शहर के सभी व्यापारी वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,