बच्चों को संस्था ने बांटे रंग व पिचकारी

ललितपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहने वाली जिले की संस्था स्वच्छ ललितपुर सुन्दर ललितपुर जागरूकता अभियान द्वारा संचालित नेकी की दीवार पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका महोत्सव के पर्व पर बच्चों को रंग व पिचकारी का वितरण किया गया। तो वहीं दूसरी ओर जरूरतमंदो को वस्त्रों का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि संस्था जरूरत मंदो को प्रत्येक त्योहार पर उनकी जरूरत का सामान वितरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी प्रकार प्रत्येक त्योहार पर वितरण किया जाता है एवं दीवार प्रत्येक रविवार को संचालित की जाती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित तिवारी , डा.प्रबल सक्सेना, मगन आर्टिस्ट, रोहित तिवारी, विनोद जायसवाल, भारती वर्मा, वन्दना जैन आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,