देश के भविष्य से जुड़ा है नए कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन:अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन देश के भविष्य से जुड़ा है। सपा को जब भी मौका मिलेगा, प्रदेश और देश से इस कानून को खत्म कर देगी। यादव ने कहा कि जब तक दिल्ली से यह काला कानून वापस नहीं हो जाता, तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। नए कृषि कानूनों के खिलाफ अलीगढ़ में सपा की बड़ी किसान पांचायत को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग किसान हैं। किसानों का दर्द समझते है। किसान आंदोलन में सबसे पहले जेल समाजवादी पार्टी के लोग गए। हम पूरी ईमानदारी से इस आंदोलन के साथ खड़े है। उन्होंने पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के किसानों को आंदोलन के लिए बधाई देते हुए कहा कि किसानों ने पूरे देश के किसानों को जगाने का काम किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बर्बाद करने वाले फैसले लिए है। नोटबंदी और जीएसटी का परिणाम देश भुगत रहा है। काले कृषि कानूनों से किसानों की फसल तो बर्बाद ही हो जाएगी, जमींन भी छिन जाएगी। भाजपा के लोग किसान नहीं है। उनके फैसले उद्योगपतियों के लिए हैं। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को तरह-तरह से अपमानित करने का काम किया। लेकिन तमाम अपमान सहकर भी किसान अपने हक के लिए डटा हुआ। यादव ने कहा कि किसान एमएसपी की गारंटी चाहता है, सरकार क्यों नहीं देना चाहती। अभी आयी वैश्विक महामारी में सब कुछ ठप हो गया लेकिन उस दौर में भी किसान मेहनत करके फसल पैदा किया। किसानों ने देश को बचा लिया। अगर किसान खेत में काम न किया होता तो आज देश बर्बाद हो जाता। यादव ने कहा कि किसान 100 दिन से आंदोलन कर रहा है। दौ सौ ज्यादा किसान शहीद हो गए लेकिन भाजपा सरकार के आंख और कान बंद है। डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच रही है। इस महंगाई में भी किसान को ट्रैक्टर लेकर आंदोलन में निकलना पड़ा। उसे रोकने के लिए भाजपा सरकार ने बार्डर की तरह दीवार लगा दी। कील ठोंक दी। तार लगा दिए। सरकार किसानों को दिल्ली जाने से रोक रही है। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार समझ ले किसान अपनी एड़ी की ठोकर से जमींन ठीक कर देता है। वह ऐसी ठोकर मारेगा कि भाजपा सरकार का पता नहीं लगेगा। अखिलेश ने कहा कि सपा ने सत्ता में रहते किसानों को मजबूत किया। राहत दी। हम सरकार में आने पर मंडिया बनाएंगे। भाजपा सरकार को घमंड हो गया है। इसका घमंड अब किसान ही तोड़ेगा। उन्होंने कहा अमेरिका जैसा तकतवर देश भी अपने किसानों की मदद करता है। किसान को नुकसान नहीं होने देता है। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को बाजार पर छोड़ दिया है। किसान को बाजार के हवाले नहीं किया जा सकता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,