421 असफल राजकीय नलकूपों का पुनः निर्माण कार्य प्रगति पर

लखनऊः 12 अप्रैल, 2021 प्रदेश के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डा0 राम मनोहर लोहिया योजना के तहत 6000 राजकीय नलकूपों की आधुनिकीकरण परियोजना का गठन किया गया है। इसके लिए 226.9261 करोड़ रुपये की लागत से 6000 राजकीय नलकूपों की जल वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण एवं नवीन पम्प सेटों की स्थापना का कार्य पूरा कराया गया है। इसी प्रकार राजकीय नलकूपों के पुनः निर्माण परियोजना का गठन किया गया है। जिसके तहत 273.86 करोड़ रुपये की लागत से 1101 असफल राजकीय नलकूपों का पुनः निर्माण किया जाना है। वित्तीय वर्ष 2019-20 तक 8742.64 लाख रुपये की लागत से 369 असफल राजकीय नलकूपों का पुनः निर्माण कराया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10000 लाख रुपये की धनराशि से 421 असफल राजकीय नलकूपों के पुनः निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,