हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी का जन्मदिवस मनाया

ललितपुर। हिन्दू युवा वाहिनी के बुंदेलखंड संभाग प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रदेश मंत्री संतोष शाक्य के संयुक्त निर्देशन में प्रदेश प्रभारी का भव्य जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष पं.शिवम अग्निहोत्री के नेतृत्व में हजारों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विष्णुपुरा मलिन बस्ती ललितपुर में केक काटकर प्रदेश प्रभारी का जन्मदिन  बड़े उत्साह से मनाया। सभी मोहल्ले वासियों को फल एवं जलपान वितरित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत  गौमाता को भोज कराकर की। भारत माता की जय, जय-जय श्रीराम के उदघोष के साथ केक काटते हुए प्रदेश प्रभारी के दीर्घायु होने की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान सभी विष्णुपुरा वासियों ने विगत महीनों से हो रही पानी की समस्या से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। मोहल्ले के सारे हेड पंप विगत 3 महीनों से खराब है। मलिन बस्ती में जो पानी की टंकी से लाइन में पानी की सप्लाई होती है वह भी बहुत दिनों से बंद पड़ी हुई है ना तो सिंचाई विभाग कर्मचारी कभी भी यहां ठीक करने नहीं आता है। जिलाध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से सभी सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द इस समस्या का निस्तारण हो जाए ऐसा सभी मोहल्ले वासियों को आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी अमित गोल्डन दुबे, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष डा.दीपक पस्तोर, जिला महामंत्री मनोज शुक्ला, भानु चौबे, नगर अध्यक्ष जीतू राजा, नगर सह प्रभारी मदन वर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता पंकज रजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रांत सडैया, मोनू कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष निक्की कुशवाहा, सोनू बाल्मीकि, रजत नामदेव, प्रवेश राजपूत, अभय बाल्मीकि, छोटू अहिरवार, जगत अहिरवार, प्रकाश प्रजापति, रमेश प्रजापति आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,