भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी का फहराया झंडा

सुना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन
गणेश सिंह
हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंगलवार को अपना 41वां स्‍थापना दिवस उल्लासपूर्ण माहौल में मना रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने पार्टी का ध्वज फहराने के बाद अपने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की इस कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारी एवं मंडल के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी के बूथ समिति के सदस्यों ने भी अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलदीप निषाद ने बताया कि दो विधान दो निशान, नहीं चलेगा नहीं चलेगा इसको लेकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान आज हम सभी को याद है। विचार पैदा होते हैं, विचार मरते नहीं हैं, जिन विचारों को लेकर जन संघ व भाजपा की विचारधारा चली उसका मूल चिंतन एकात्म मानववाद है। जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता ने कहा कि मूल्यों पर आधारित राजनीति सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत भारतीय और भारतीयता हमारी पहचान है उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण अगर सुरक्षित है तो उसमें भारतीय सनातन प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा का बहुत बड़ा योगदान है जहां पर्वतों, पेड़ों तथा नदियों सहित भूमि पूजन को महत्व दिया गया है।  इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का वर्चुअल सम्बोधन सुना। इस दौरान जिला महामंत्री गणेश यादव जिला मंत्री स्वामी प्रसाद सिंह जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह जिला मंत्री किशन व्यास सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव, हिमांशू श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष महेंद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,